..................... Abhishek Bachchan reveals that his mother Jaya Bachchan refuses to watch his show breathe into the shadow। जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन की सीरीज 'ब्रीद इंटू द शैडो' देखने से इनकार, बेटे ने बताई वजह - Hindi Filmibeat

Jaya Bachchan ने 'ब्रीद इंटू द शैडो' देखने से इनकार, Abhishek Bachchan ने बताई वजह

abhishek jaya

जया बच्चन बॉलीवुड की उन हस्तियों में शुमार है जो अपनी हर बात बेबाकी के साथ रखती हैं। जया बच्चन अनुशासित जिंदगी पसंद करती हैं और वो अपनी बात साफ-साफ रखती भी हैं। इसका एक उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी मां ने उनकी वेब सीरीज 'ब्रीद इंटू द शैडो' देखने से इनकार कर दिया है।

अभिषेक बच्चन ने इसकी वजह भी बताई है। इंडिया टूडे के कॉन्क्लेव में अभिषेक बच्चन ने कहा- 'हमारी यह सीरीज थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है और ये इतना शानदार है कि मेरी मां मे इसे देखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, मुझे ये सब नहीं देखना है। वो डर जाती हैं। मेरा परिवार 8 नवंबर को इस शो को देखेगा लेकिन, मां के बिना। वो अधिक हिंसा या गुस्सा नहीं देख पाती हैं। यही वजह है कि वो संसद चली जाती हैं जहां ऐसा कुछ नहीं होता है।'

साथ ही अभिषेक बच्चन ने कहा कि, उनके पिता पक्षपाती हैं। उन्हें पिछला सीजन पसंद आया था। वो खुद जब प्रमोशन में व्यस्त हैं तो अमिताभ बच्चन उनके नए सीजन को देखने बेहद उत्साहित हैं और नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो रिलीज के साथ ही इसे देखेंगे।

बता दें कि, 'ब्रीद इंटू द शैडो' में अभिषेक बच्चन के अलावा अमित साध, सैयामी खेर और इवाना कौर अहम किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन मयंक शर्मा ने किया है और यह 9 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। वहीं, अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार 'दसवीं' में नजर आए थे। इसके अलावा वो आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X