अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा बोले- मेरी बेटी घर पर मुझे इस तरह ट्रीट करती है...

Abhishek Bachchan Latest News: अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि लंबे समय से उनका और ऐश्वर्या का रिश्ता चर्चाओं में बना हुआ था, लेकिन अब दोनों को शादी और इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाने लगा जिससे दोनों के तलाक की उड़ रही अफवाहों पर फुल स्टॉप लग गया। वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें को अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म बी-हैप्पी को लेकर चर्चाओं में हैं।
बता दें कि जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से तो लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन की शानदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने किरदार को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में वह कई विषयों पर बातें करते हैं साथ ही में वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर भी कई खुलासे करते हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए वह कहते हैं कि फिल्म में उनके लिए पिता का किरदार निभाना कंफर्ट जोन से बाहर होता है। वहीं रियल लाइफ की बात करें तो उनकी बेटी आराध्या ने कभी भी उन्हें इस स्थिति में नहीं डाला। अभिषेक कहते हैं कि 'ये काम मुझे नहीं करना चाहिए फिर भी मैं बेटी के लिए करूंगा।' आराध्या ने कभी भी इस स्थिति में मुझे नहीं डाला।
फिल्म में अभिषेक और उनकी बेटी इनायत के बीच नोक-झोक होती है। फिल्म में उनकी बेटी समझती है कि उसके पिता खडूस किस्म के हैं। क्या रियल लाइफ में भी ऐसा है। इस सवाल पर अभिषेक बच्चन जोर से हंसने लगते हैं वह कहते हैं कि मेरी बेटी 13 साल की है। तो आप तो समझ ही सकते होंगे। इसके आगे अभिषेक बच्चन कहते हैं कि रियल लाइफ की बात करें तो आप घर पर सिर्फ माता-पिता होते हो ना कि सेलिब्रिटी। मुझे ये किसी रियलिटी चेक जैसा नहीं लगता। पिता और बेटी का बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड होता है जो पेशे की वजह से नहीं प्यार की वजह से आता है। अभिषेक बच्चन ने आगे का कि मेरे पिता ने भी यही किया था मेरे पिता घर पर मेरे लिए सिर्फ पिता ही थे वह दूसरे के लिए अमिताभ बच्चन एक सेलिब्रिटी थे।


Click it and Unblock the Notifications











