सास-ससुर और ननद के साथ ऐसे रहती हैं ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन ने बताई सच्चाई, कहा- हमारे पूरे घर का माहौल...

Abhishek Bachchan

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'कालीधर लापता' को लेकर खास चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का वह जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। वहीं इस प्रमोशन के चलते उन्होंने जूम को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने और अपने परिवार के बारे में कई बातें कहीं साथ ही में उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर का माहौल कैसा है।

पर्सनल स्पेस को देते हैं प्रायोरिटी
बच्चन परिवार के बारे में जानने के लिए लोग तो बेताब रहते हैं हर कोई बच्चन परिवार से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी अपडेट जानना चहता है। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने फैमिली को लेकर कई खुलासे किए। जिसमें उन्होंने फैमिली का माहौल और अकेलेपन को प्रायोरिटी देने की बात कही है।

मेरा परिवार फनी है
अभिषेक बच्चन कहते हैं कि वह एक ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। जहां सभी मिल जुलकर रहते हैं। अभिषेक आगे कहते हैं कि हमारे घर का पूरा माहौल काफी फनी है। यहां सभी एक्टर्स हैं। खास बात यह है कि सभी साथ में घूमने भी जाया करते हैं, लेकिन जब वापस आते हैं तो अपने पर्सनल स्पेस में चले जाते हैं। मेरा परिवार पर्सनल स्पेस को समझता है। जब आप एक एक्टर होते हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप कुछ समय खुद को भी दें और देना भी चाहिए क्योंकि एक एक्टर के लिए खुद को जान पाना और खुद के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। हम सभी एक दूसरे को पर्सनल स्पेस की इज्जत करते हैं। मैं अगर अकेला भी रहूंगा तो मुझे अकेलापन नहीं खलेगा, लेकिन जब परिवार के साथ होता हूं तो सुकून मिलाता है।

आज भी ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं ऐश्वर्या-अभिषेक
आपको बता दें कि आज भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जलसा में सभी के साथ मिलकर रहते हैं। बता दें कि बच्चन परिवार में अभिषेक, ऐश्वर्या के साथ ही उनकी बेटी आराध्या, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा भी साथ रहते हैं।

Read more about: abhishek bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X