..................... अभिषेक बच्चन ने कोलकाता में 'बॉब बिस्वास' का दूसरा शेड्यूल किया शुरू | Abhishek Bachchan Resumes Film Bob Biswas Shoot In Kolkata, See Pic - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन ने कोलकाता में फिल्म 'बॉब बिस्वास' का दूसरा शेड्यूल किया शुरू

अभिषेक बच्चन इस साल अपनी श्रृंखला 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' के साथ ओटीटी स्पेस में एक उभरता चेहरा बन गए हैं, जो जल्द ही 'बिग बुल' और अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स पर बनी 'संस ऑफ द सॉयल' की एक अनूठी स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट सीरीज़ के साथ एक अलग अंदाज़ में दिखाई देंगे।

अभिषेक ने फिल्म के पहले शेड्यूल को खत्म करने के नौ महीने बाद 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। अभिनेता सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गए है और फ्लाइट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया,"#BackToBeingBob Stay safe everyone. Travel safe. #maskon keep your mask on."

Bob Biswas

अभिषेक ने आज से कोलकाता में शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और 9 दिसंबर तक बॉब बिस्वास के साथ एक्शन में रहेंगे। फिल्म और उनका किरदार, बॉब बिस्वास के चरित्र का स्पिन ऑफ है जिसे विद्या बालन अभिनीत सुपरहिट फिल्म कहानी में सस्वता चटर्जी द्वारा निभाया गया था। वही, अभिषेक की बॉब बिस्वास में चित्रांगदा सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी।

यह फिल्म गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। वहीं, इसके साथ दीया घोष निर्देशन कि दुनिया में अपना डेब्यू कर रही हैं और सुजॉय घोष द्वारा लिखित है।

"बॉब बिस्वास" की बात करें तो, यह फिल्म (2012) में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' के एक काल्पनिक चरित्र पर आधारित है। बॉब बिस्वास जो एक पोकर-कॉन्ट्रैक्ट-किलर है, जो तुरंत लोगों की कल्पनाओं पर कब्जा कर लेता है और आज तक अपनी ट्रेडमार्क लाइन "नोमोस्कार एक मिनट" के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X