अभिषेक बच्चन की तुलना किसान से करके ट्रोल करने की कोशिश, अभिनेता ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया पर कई बार देखा जाता है कि यूजर्स किसी ना किसी तरह से सितारों को ट्रोल करने की कोशिश करते हैं और आसानी से अपनी बात उनतक पहुंचा देते हैं। कई बार सितारे इन बातों को अनदेखा करते हैं तो कई बार जवाब भी दे देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब अभिषेक बच्चन को लेकर एक यूजर ने पोस्ट किया और ट्रोल करने की कोशिश की। अभिषेक बच्चन ने इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दे डाला है।
एक यूजर ने एएनआई की फोटो के साथ अभिषेक बच्चन के लिए एक पोस्ट किया था। इसमें एक किसान नजर आ रहा है और उसके पीछे पराली जलती हुई नजर आ रही है। यूजर के अनुसार ये किसान अभिषेक बच्चन की तरह दिख रहा है। इस यूजर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है.. 'अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते।' शायद ये बात जूनियर बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होने इसपर रिएक्ट किया।
न्यूड तस्वीर पर ट्रोलिंग के बीच मिलिंद सोमन की शर्टलेस तस्वीर वायरल, लिखी इतनी बड़ी बात


Click it and Unblock the Notifications