महिला का अभिषेक बच्चन से सवाल- बिना ऑक्सीजन लोग मर रहे हैं और आप क्या कर रहे हैं? जवाब से की बोलती बंद

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के वह एक्टर हैं जो ट्रोलर्स को सीधा सपाट जवाब देकर मुंह बंद करवा देते हैं। उनकी एक्टिंग पर उठने वाले सवाल हो या किसी अन्य तरीके से उन्हें ट्रोल करने का कारण, वह हर बार बेहद शांत और सलीके से ऐसा जवाब देते हैं कि ट्रोलर्स की बोलती बंद हो जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, उन्हें कोरोना को लेकर ट्रोल किया गया।

दरअसल कोरोना की दूसरी वेव में जहां हर तरफ से डरावनी खबरें सामने आ रही हैं, दर्दनाक मंजर देखने को मिल रहा है, ऐसे में अभिषेक बच्चन ने सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने एक ट्वीट कर, लोगों को वर्चुअल हग्स भेजी और कहा कि इस कठिन समय में प्यार फैलाओ, हम सभी को इस समय बहुत पॉजिटिविटी की जरूरत है। MaskOn।

Abhishek bachchan

इस ट्वीट के बाद कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक फीमेल यूजर लिखती हैं, काश आपने सिर्फ इन हग्स के अलावा कुछ और भी किया होता। लोग ऑक्सीजन और बेड्स के अभाव में मर रहे हैं और आप केवल ये हग्स भेज रहे हैं सर।

अभिषेक बच्चन का जवाब

अभिषेक बच्चन का जवाब

जूनियर बच्चन ने लिखा, मैम मैं भी कर रहा हूं। अगर में सोशल मीडिया पर इसका गुणगान नहीं कर रहा, तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं कुछ नहीं कर रहा।

अभिषेक बच्चन ने सलीके के साथ दिया झन्नाटेदार जवाब

अभिषेक बच्चन ने सलीके के साथ दिया झन्नाटेदार जवाब

आगे अभिषेक बच्चन लिखते हैं, ये कठिन समय है और हम सभी अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, हम वह सब कर रहे हैं जो कुछ हम कर सकते हैं। परिस्थितियां बेहद कठिन है, ऐसे में हमें प्यार की आवश्यकता है और सकारात्मकता फैलाने की। आप भी मदद करें।

सेलेब्स कर रहे हैं मदद

सेलेब्स कर रहे हैं मदद

सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, सोनू सूद, पलक मुच्छल, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, तापसी पन्नू से लेकर भूमि पेडनेकर समेत तमाम स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

अभिषेक बच्चन वर्कफ्रंट

अभिषेक बच्चन वर्कफ्रंट

हाल में ही अभिषेक बच्चन ओटीटी पर रिलीज हुई द बिग बुल में नजर आए। इस फिल्म पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X