ट्रोल ने 'द बिग बुल' और अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को बताया 'थर्ड क्लास', एक्टर ने दिया जवाब
अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'द बिग बुल' 8 अप्रैल से हॉटस्टार प्लस डिज़्नी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन हैं। कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हर्षद मेहता द्वारा किये गए 1992 के शेयर बाजार घोटाले के आधार पर बनी है।
फिल्म की घोषणा के समय से ही इसकी हंसल मेहता की उम्दा वेब सीरिज 'स्कैम 1992' से तुलना की जा रही है। जहां उसे भारत की सबसे बेहतरीन सीरिज होने का खिताब मिला.. वहीं अब 'द बिग बुल' को लगातार तुलनात्मक ट्रोल का सामना करना पर रहा है।

हाल ही में एक ट्रोल ने फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को थर्ड क्लास बताया, जिस पर एक्टर ने खुद रिप्लाई दिया है। ट्रोल ने लिखा- "हमेशा की तरह अभिषेक बच्चन ने अपनी थर्ड क्लास एक्टिंग से निराश नहीं किया.. घटिया स्क्रिप्ट और घटिया फिल्म.. स्कैम 1992 और प्रतीक गांधी कई गुणा ज्यादा अच्छी थी.."
ऐसे में अभिषेक बच्चन ने ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा- "जब तक मैंने तुम्हे निराश नहीं किया, मैं काफी खुश हूं.. मेरी फिल्म देखने के लिए आपका शुक्रिया.."
अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों के सवाल के जवाब भी देते दिखते हैं। यह पहली बार नहीं जब उनके जवाब ने फैंस का दिल जीता हो।
बहरहाल, 'द बिग बुल' की बात करें तो फिल्म ने काफी निराश किया है। हंसल मेहता की 'स्कैम 1992' से इसकी तुलना को नजरअंदाज भी किया जाए, तो भी यह फिल्म कई पक्षों में कच्ची दिखती है। चाहे वह पटकथा हो या अभिनय।


Click it and Unblock the Notifications












