'सिर्फ प्लास्टिक और गुड लुक्स है..' Aishwarya Rai को लेकर क्या बोल गए अभिषेक बच्चन, Viral Video!

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Video- आज भले ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच चीजें सामान्य नहीं हैं लेकिन किसी वक्त वो हर मामले में अपनी पत्नी के साथ खड़े रहते थे।
जब से दोनों के तलाक की खबरें सामने आना शुरु हुई हैं उनके थ्रोबैक वीडियोज वायरल होते हैं और कई वीडियो तो काफी हैरान करने वाले होते हैं। इस वक्त भी अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक और सिर्फ लुक्स दिखाने को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान वो एक इंटरव्यू में थे। सभी जानते हैं कि ऐश पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होने काफी सर्जरी करवाई हैं और प्लास्टिक चेहरे पर ज्यादा है। कभी आरोप लगते हैं कि वो सिर्फ अपने गुड लुक्स दिखाती हैं और एक्टिंग नहीं करती हैँ। इसी को लेकर अभिषेक बच्चन इस थ्रोबैक वीडियो जवाब देते दिख रहे हैं।
क्या बोले अभिषेक?
अभिषेक बच्चन इस वीडियो में कह रहे हैं, ''उसमें सिर्फ गुड लुक्स हैं और उसमें बहुत प्लास्टिक है। लेकिन अगर आप सही से देखें तो.. इस वक्त मैं एक पति की तरह नहीं बल्कि एक कोस्टार की तरह बात कर रहा हूं। उसने काफी डेयरिंग रोल किए हैँ। उसने चोकर बाली, रेनकोट और गुरु जैसी फिल्में की हैं जिसमें उनके लुक्स से कोई लेना देना नहीं था बल्कि पूरा फोकस सिर्फ उनके टैलेंट पर था।'' अभिषेक बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
अभिषेक बच्चन का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''वह डायना की तरह नकल करती थी जब प्रिंस विलियम बात करते थे तो वह शर्माती थी।'' एक ने लिखा, ''लेकिन आप सबसे सुंदर होने का दावा क्यों नहीं कर सकते?'' एक ने लिखा, ''अभिषेक सुधर जा भाई।'' एक ने लिखा, ''वह ठीक से बात भी नहीं कर पाता।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











