पेरिस ओलंपिक में अकेले ही पहुंचे अभिषेक बच्चन, इस तरह एंजॉय करता देख फैन्स रह गए हैरान, बोले- ऐश्वर्या कहां है

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan reached Paris Olympics alone: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की बातें हो रही हैं। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं, दोनों आज तक जिस भी इवेंट में नजर आए हैं साथ नजर आए हैं चाहें वह कबड्डी मैच हो या फिर किसी की शादी का फंक्शन। लेकिन पिछले कुछ समय से ना तो ऐश्वर्या कबड्डी मैच में अभिषेक के साथ नजर आईं और ना ही अंबानी पार्टी में बच्चन परिवार बहू ऐश्वर्या के साथ नजर आया। शादी पार्टी और इवेंट्स में भी ऐश्वर्या और अभिषेक का अलग-अलग आना यह इशारा कर रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

अकेले ही पेरिस पहुंचे अभिषेक बच्चन
पिछले कुछ दिनों से दोनों के तलाक की अफवाहें भी काफी तेज हो गई हैं। वहीं इन तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन को बीते दिन पेरिस ओलंपिक में अकेले ही देखा गया। इस दौरान कभी वह खिलाड़ियों को सपोर्ट करते नजर आए तो कभी वह पोज़ देते हुए तस्वीरें खिंचवाते दिखे। वहीं अब एक्टर की पेरिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख जहां अभिषेक के फैन्स तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या के फैन्स उनपर नाराज होते दिख रहे हैं।

यूजर्स ने पीछा ऐश्वर्या कहां है ?
जी हां, इन तस्वीरों को देख यूजर्स की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है अकेले ही यहां आ गए ऐश्वर्या कहां हैं ? तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-बीबी- बेटी कहां है इस बार तो अकेले आए हो तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा- हमें खुशी होगी अगर आप ऐश्वर्या और आराध्या के साथ दिखोगे। ऐश के साथ सब ठीक है ना ? बता दें कि इन कमेंट्स के अलावा नव्या नंदा और श्वेता बच्चन ने कमेंट कर अभिषेक की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X