अभिषेक रानी को अभी भी अलविदा नहीं कहेंगें
अभिषेक भाग्यशाली हैं, जिस ऐश्वर्या राय के दीवाने पूरे विश्व में हैं, वही ऐश उनकी अर्द्धांगिनी बन गई है. विवाह हुए अभी कुछ माह ही हुए हैं लेकिन अभिषेक को रानी के साथ बिताये अपने पुराने प्यार भरे दिन फिर याद आ रहे हैं.
ऐश के साथ विवाह करने से पहले अभि और रानी के रोमांस की चारों ओर चर्चा थी और दोनो के बीच विवाह की भी बात उडी़ थी, लेकिन बाद में न जाने क्या हो गया कि अभि रानी को छोड़ ऐश के प्यार में डूब गये और उसके साथ अपना संसार भी बसा लिया, बेचारी रानी फिलहाल तो अकेली ही रह गई.
भले ही ऐश और रानी के बीच संबंध खराब हो लेकिन अभिषेक आजकल फिर रानी के गुड़गान गा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे रानी को कैसे भुला सकते हैं. रानी एक बहुत अच्छी अभिनेत्री है. दोनो ने कई फिल्म में पति पत्नी की भूमिका भी की हैं.
लगता है अभिषेक के दिल में रानी को लेकर कोई तमन्ना जरुर अधूरी रह गई है, अन्यथा वे फिल्मों में रानी के पति बनकर इतने खुश तो नहीं होते.


Click it and Unblock the Notifications