बच्चन एंड कपूर के सन्स: अभिषेक बच्चन - रणबीर कपूर ने ऐसे प्रमोट की #102NotOut

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर आजकल खुल कर अपनी आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट का प्रमोशन कर रहे हैं। अब इस प्रमोशन में उनका साथ दे रहे हैं बच्चन एंड कपूर सन्स। जी हां, अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पाउट सेल्फी खींच कर इंस्टाग्राम पर डाली।

अभिषेक ने लिखा कि अगर वो कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने भी अपनी पाउट करते हुए सेल्फी डाली थी जो काफी वायरल हुई थी।

abhishek-bachchan-ranbir-kapoor-promote-102-not-out-in-style

अब अभिषेक - रणबीर की ये फोटो देखकर, आराध्या बहुत ज़्यादा कन्फ्यूज़ होने वाली हैं क्योंकि रणबीर कपूर को वो गलती से अभिषेक बच्चन समझने की गलती कर चुकी हैं। और इस तस्वीर में तो फिर दो दो पापा हैं।

पूरा किस्सा सुन ही लीजिए क्योंकि है काफी मजे़दार और प्यारा सा। दरअसल, जब ऐश्वर्या राय रणबीर कपूर के साथ ऐ दिल है मुश्किल प्रमोट कर रही थीं तब उन्होंने ये किस्सा सुनाया था।

ऐश्वर्या राय ने बताया कि एक दिन सेट पर रणबीर अभिषेक की तरह जैकेट और टोपी पहने हुए थे। और उनकी दाढ़ी भी थी। तो आराध्या झट से जाकर उनसे चिपक गई और रणबीर कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाया। बस Awww कर के रह गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X