अभिषेक-अमिताभ आइडियल तो ऋषि-रणबीर कपूर सड़ियल बाप-बेटे
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन बॉलिवुड के आइडियल पिता-बेटे की जोड़ी है। दोनों अगर एक फिल्म में आ जाएं तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है। दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता। वहीं ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी की बात करें दो इस जोड़ी के बीच कभी पटी ही नहीं।
ऐसा हम नहीं बल्कि खुद अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर का कहना है। ऑल इज वेल ट्रेलर लॉंच के दौरान अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि ट्रेलर में एक ऐसा बेटा है जो कि अपने पिता से बेहद नाराज रहता है लेकिन रियल लाइफ में अभिषेक आइडियल बेटे के रुप में जाने जाते हैं। इसपर अभिषेक ने कहा- मेरे और पापा के बीच कभी भी अनबन नहीं हुई। हम एक दूसरे को समझते हैं।
वहीं जब ऋषि कपूर से ये पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा- मेरी और रणबीर की कभी बनी ही नहीं। अगर मैं हां कहता हूं तो वो ना और अगर वो हां तो मैं ना।
अब ये तो सभी को पता है कि ऋषि कपूर जी को घुमा फिराकर बात करनी नहीं आती। सालों पहले वो अमिताभ बच्चन जी के साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं और अब अमिताभ जी के बेटे के साथ भी एक बेहतरी फिल्म देने की उम्मीद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

