अभिषेक बच्चन देंगे मध्य प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा

मध्य प्रदेश के ईको टूरिज्म बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए के भट्टाचार्य ने बताया, हमने अभिषेक के पास एक प्रस्ताव भेजा है, और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अभिषेक की मां जया बच्चन के माता पिता का तालुक्क भी भोपाल से ही है। उनके पिता तरुण भादुड़ी मध्य प्रदेश में एक पत्रकार थे। सूत्रों की माने तो अभिषेक के पास जया के हाथों प्रस्ताव पहुंचाया गया है। अच्छा ही है अब अभिषेक भी अपने पिता की तरह पर्यटन को बढ़ावा देंगे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन भी गुजरात के ब्रांड एम्बेसडर हैं।


Click it and Unblock the Notifications