प्रकाश झा के चक्रव्यूह में अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा ने अपनी अगली फिल्म 'चक्रव्यूह' के लिए अभिषेक बच्चन को साइन कर लिया है। वो काफी लंबे समय से अभिषेक के साथ कोई प्रोजेक्ट करना चाहते थे लेकिन अभिषेक के पास ही समय की कमी थी।

सूत्र की माने तो झा और अभि के बीच फिल्म को लेकर काफी लंबे समय तक बातें हुईं। झा उन्हें 'आरक्षण' और 'राजनीति' में भी लेना चाहते थे, लेकिन अभि उस समय दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे थे।

झा की आने वाली फिल्म में अभिषेक के साथ दीपिका पादुकोण को लिया जा सकता है। इसके अलावा, फिल्म में अर्जुन रामपाल और मनोज वाजपेयी भी होंगे। झा को फिल्म 'राजनीति' में अर्जुन और मनोज का काम बहुत पसंद आया।

यही कारण है झा ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट में ये दोनों भी काम कर सकते हैं। वैसे अभी तक इस फिल्म के लिए अभिषेक का नाम ही फाइनल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X