निमरत कौर के सामने ऐश्वर्या राय को लेकर ये क्या बोल गए अभिषेक बच्चन- मेरे घर पहुँचते ही...

Abhishek Bachchan Nimrat Kaur: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले लंबे वक्त से अपने तलाक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही है और इसी बीच अभिषेक बच्चन का नाम निमरत कौर से जोड़ा जा रहा है। अब इसी बीच एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह निमरत के सामने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर बात करते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो फिल्म दसवीं के प्रमोशन के दौरान का है। तब अभिषेक और निमरत साथ में एक इंटरव्यू के लिए बैठे हुए थे। इस दौरान अभिनेता ने ऐश्वर्या को अपना सपोर्ट सिस्टम बता दिया था। एक्टर ने कहा था कि "मेरी पत्नी बहुत बेहतरीन है और वह मेरे लिए हमेशा से कमल का इमोशनल सपोर्ट सिस्टम रही है। मैं खुद को बहुत लगती समझता हूं और मेरा परिवार भी लकी है।"
अभिषेक बच्चन ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी कहा था कि "ऐश्वर्या जैसा बढ़िया पार्टनर होने की सबसे अच्छी बात यही होती है कि वह भी इसी बिजनेस में है। वह सब कुछ समझती है और वह मुझे कुछ समय पहले से यह कर भी रही है। इसीलिए वह दुनिया को जानती है और वह इन सबसे गुजरी हुई है।"
एक्टर ने कहा कि "मुझे अच्छा लगता है कि जब आप घर पर आते हो और आपका दिन चलेंगे भरा रहता है तो आपको यह रहता है कि घर पर कोई तो है जो आपको समझता है।" अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या को अपनी जिंदगी के कई सारे मुश्किल पलों को बहुत ही गरिमा के साथ में हैंडल करते हुए भी देखा है। इसीलिए वह ऐश्वर्या को इतना ज्यादा पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications