रक्षाबंधन पर इस सुपरस्टार एक्टर ने शेयर की खास तस्वीर..SUPER CUTE
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन बॉलीवुड के सबसे बेस्ट भाई बहन की जोड़ी में आते हैं इसमें कोई शक नहीं है। अभिषेक बच्चन हमेशा कहते हैं कि उनकी जिंदगी में बहन श्वेता बच्चन कितना अधिक मायने रखती हैं। अक्सर कई मौकों पर वो अपनी और परिवार की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
[ अक्षय की बहन ने खोला राज..बताया सबसे बेस्ट रक्षाबंधन गिफ्ट के बारे में..VIDEO ]
रक्षाबंधन के खास मौके पर भी उन्होंने अपनी और बहन श्वेता बच्चन की बचपन की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे है। अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की तस्वीर वाकई बहुत ही प्यारी है। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने बेहद प्यारा मैसेज भी दिया है।

उन्होंने लिखा है कि "मुझे पता है कि वो अभी भी यही सोचती हैं कि मैं इतना ही बड़ा हूं लेकिन मैं जानता हूं कि वो हमेशा मेरे लिए खड़ी रहेंगी और मैं उनके लिए।हैप्पी रक्षाबंधन श्वेत दी।" अभिषेक बच्चन ने ये भी लिखा है कि मेरी तीन बहनें और हैं लेकिन मैं उनकी बचपन की तस्वीरें नहीं शेयर कर सकता हूं।
Recommended Video

कुछ दिनों पहले ही श्वेता बच्चन ने डीएनए में अपने भाई के बारे में दिलचस्प बातें शेयर की थीं और कहा था कि अभिषेक बच्चन के सीक्रेट्स कैसे उन्हें ब्लैकमेल करके अमिताभ और जया को नहीं बताती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि छोटे होने के बाद भी अभिषेक बच्चन चाहते थे कि उनका एक छोटा भाई हो।


Click it and Unblock the Notifications