अभिषेक बच्चन ने पोस्ट की ऐश्वर्या और आराध्या की खूबसूरत तस्वीर- हो रही है वायरल
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए थे और वहां से कई तरह की तस्वीरें सामने आईं थीँ। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है वो इतनी खूबसूरत है कि आपको इसको देखते ही रहेंगें। दरअसल ये तस्वीर ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की है। दोनो स्वीमिंग पूल में आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को जैसे ही अभिषेक बच्चन ने शेयर किया था फोटो वायरल हो गई थी।
आराध्या और ऐश्वर्या इस तस्वीर में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। हालांकि एक तस्वीर अभिषेक और ऐश की भी वायरल हो रही है। अभिषेक बच्चन की बात करें तो वो एक परफेक्ट फैमिलीमैन हैं..

अक्सर अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते रहते हैं। जब भी उनको मौका मिलता है वो जरूर छुट्टियों पर एंडॉय करने के लिए निकल पड़ते हैं।
आराध्या को लेकर ऐश्वर्या राय काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं और अक्सर अपने साथ रखना पसंद करती हैं। ऐश और अभिषेत हालांकि अब वापस आ चुके हैं लेकिन तस्वीरें शानदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











