कोरोना को लेकर अभिषेक बच्चन ने फैंस को दी सलाह, 'अपने बारे नहीं परिवार के बारे में सोचिए!'
कोरोना वायरस एक बार फिर से पूरे देश में हावी हो चुका है और लगातार इसको लेकर बुरी खबरें सामने आ रहीं हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में कई सितारे कोरोना वायरस को लेकर पोस्ट कर रहे हैं और अपने फैंस को सतर्क रहने की बात कर रहे हैं। ऐसा ही एक पोस्ट अभिनेता अभिषेक बच्चन का सामने आया है जो कि काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है।
अभिषेक बच्चन ने कहा है कि इस समय मास्क लगाकर रखने लायक है और सभी को काफी सावधान रहना है। अपने फैंस के लिए अभिषेक ने चिंता जाहिर की है।

उन्होने लिखा है कि.. 'प्लीज, प्लीज, प्लीज आप अपना मास्क पहनकर रखिए! अगर अपने लिए न सही, अपने परिवार, बड़ों, दोस्तों और प्रियजनों के बारे में सोचें।'
इस तरह अभिनेता अभिषेक बच्चन ने परिवार के बारे में सोचने को लेकर कहा है। अभिनेता को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लेकर ट्वीट करते हैं और तस्वीरें भी साझा करते हैं।
लगातार अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन कोरोना काल के कारण काम रोक दिया गया है। हाल ही में उनकी एक फिल्म द बिग बुल रिलीज हुई है जिसको लेकर मिला जुला रिसपॉन्स मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications