शादी में अभिषेक बच्चन ने बजाया जोरदार ड्रम तो बेटी आराध्या और ऐश्वर्या ने किया इग्नोर ? हैरान रह गए फैन्स

Abhishek bachchan

Abhishek Bachchan Viral Video: बच्चन परिवार के वीडियो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि पिछले दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya rai) अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan ) और आराध्या का एक वीडियो सामने आया था इस वीडियो में तीनों मिलकर अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'कजरारे-कजरारे तेरे काले-काले नैना' पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आए। किसी ने कपल की तारीफ की तो किसी ने कहा तीनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं।

अकेले ही ड्रम बजाकर एंजॉय करते दिखे अभिषेक बच्चन
वहीं इस वीडियो के बाद अब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन उसी शादी में हैं और अकेले ही ड्रम बजाकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन तो खुशी से ड्रम बजाते हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए ना तो उनकी बेटी आराध्या आगे बढ़ती हैं और ना ही ऐश्वर्या राय (Aishwarya rai)। बल्कि दोनों ही दूर से खड़ी होकर देखती हैं कि अभिषेक बच्चन क्या कर रहे हैं।

वीडियो देख लोगों का यूं था रिएक्शन
जिस तरह से वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक (Abhishek Bachchan ) ड्रम बजाते हैं और ऐश्वर्या आराध्या दूर खड़ी होकर देखती हैं। यह फैन्स को जरा भी पसंद नहीं आता है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अच्छी बात नहीं है आराध्या को पिता के सपोर्ट में आगे आना चाहिए था। वहीं दूसरे ने लिखा- आराध्या हमेशा ही मां के साथ होती है कभी भी वह पिता के साथ नजर नहीं आती है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है जैसे मानों ऐश्वर्या इग्नोर कर रही हों। बता दें कि वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: abhishek bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X