..................... Abhishek Bachchan plans to make biopic on Yuvraj Singh - Hindi Filmibeat

युवराज की बायोपिक बनाना चाहते हैं अभिषेक बच्चन

बाॅलीवुड पर आजकल बायोपिक बनाने का खुमार चढ़ा है। कुछ ऐसा ही खुमार में अभिनेता अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन युवराज से खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं। अभिषेक क्रिकेटर युवराज सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'द टेस्ट आॅफ माइ लाइफ' बनाना चाहते हैं। अभिषेक की फिल्मी दुनिया के अलावा खेलों में भी रुचि है। इससे पहले राजकुमार हिरानी ने भी अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक बनाने की घोषणा की है।

abhishek bachchan

हाल ही में अभिषेक ने कबड्डी की टीम को खरीदा जो प्रो कबड्डी लीग में विजेता रही और अब उन्होंने इंडियन सुपर लीग में फुटबॉल की टीम खरीदी है। अभिषेक ने कहा कि वह युवराज सिंह पर फिल्म बनाना चाहते हैं। क्योंकि युवराज की जिंदगी बहुत ही शानदार रही है और वह एक योद्धा हैं। अभिषेक ने यह भी कहा कि उन्हें युवराज का करियर और उनकी जुझारू क्षमता बहुत ही पसंद है।

अभिषेक का कहना है कि युवराज की चयन प्रक्रिया, युवा सुपरस्टार होना, कैंसर से लड़ना फिर क्रिकेट में वापसी करना और विश्व कप खेलना यह बहुत ही शानदार रहा है इसलिए उनपर फिल्म बनाना तो बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X