फैन्स ने पैसे खर्च करके मेरी फिल्म देखी, उन्हें पूरा हक है मुझे बुरा भला कहने का
अभिषेक बच्चन मनमर्ज़ियां के साथ वापसी कर रहे हैं और इस दौरान वो खुलकर अपने करियर के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि अगर उन्हें दर्शक किसी फिल्म के लिए बुरा भला कहते हैं तो भी उन्हें खराब नहीं लगता है। उनका मानना है कि जब तक दर्शक मेरी फिल्म की टिकट खरीद कर फिल्म देखने जा रहा है, मैं खुश हूं।
अभिषेक बच्चन मानते हैं कि मेरा मकसद हमेशा से इंटरटेन करना रहा है। और इस सफर में कई किरदार निबाने पड़ते है। आपको उतना इंटरटेनमेंट देना पड़ता है जितने की उम्मीद आपका दर्शक आपसे करता है। इसलिए मैं सहमत होता हूं जब दर्शक मेरी तारीफ नहीं करता है या फिर क्रिटिक्स मुझसे और ज़्यादा की उम्मीद करते हैं।

अभिषेक बच्चन आगे कहते हैं, मेरे दर्शक मुझे कितनी भी गालियां दें मैं सब लूंगा क्योंकि वो अपना पैसा खर्च करके मेरी फिल्में देख रहे हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है जब वो सामने से मुझे बुरा भला कहते हैं। उन्होंने मेरी फिल्म देखने के लिए पैसा खर्च किया था, उन्हें पूरा हक है।
अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां में अभिषेक बच्चन एक सरदार के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये पहली बार नहीं है कि अभिषेक किसी लव टाएंगल में काम कर रहे हैं। इसके पहले वो करिश्मा कपूर - अक्षय कुमार के साथ हां मैंने भी प्यार किया है में काम कर चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी।
वहीं अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप लव टाएंगल थी ऋतिक रोशन और करीना कपूर के साथ मैं प्रेम की दीवानी हूं। फिल्म में अभिषेक का रोल भी ज़्यादा बड़ा नहीं था। उम्मीद है मनमर्ज़ियां से उनका लव टाएंगल का खाता खुल जाए।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के बेस्ट लव ट्राएंगल -


Click it and Unblock the Notifications












