..................... अभिषेक बच्चन ने शेयर किया, अमिताभ बच्चन के साथ कैसी लड़ी कोविड 19 की जंग | Abhishek Bachchan opens up on fighting Covid 19 with Amitabh Bachchan last year - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन ने कैसी लड़ी कोविड 19 की जंग, शेयर किया अनुभव

पिछले लगभग डेढ़ सालों में कोरोना महामारी की चपेट में करोड़ों लोग आ चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं रहा है। कई कलाकारों समेत साल 2020 में बच्चन परिवार के कई सदस्य कोरोना की चपेट में आ गये थे। अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या ने कोरोना से संक्रमित हो गए थे। लेकिन उन्होंने जंग जीती और अब सभी स्वस्थ हैं।

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने इस बारे में बात की और अपना अनुभव शेयर किया। अभिषेक ने बताया, मैं और पापा दोनों एक दोस्त की रहते थे। उस दौरान वह एक शानदार रूम पार्टनर थे।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने मोटिवेशनल स्पीकर आनंद चुलानी से बातचीत के दौरान बताया कि शुरुआत में मैं और मेरे पिता कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद हमें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इसके कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भगवान का शुक्र है कि आराध्या और ऐश्वर्या को एक सप्ताह ही अस्पताल में रहना पड़ा और उसके बाद वो निगेटिव हो हए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X