अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए कर दिया ऐसा काम, लोग बोले- 'संस्कार उम्र से बड़े हैं'

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Video- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच अब सबकुछ सही हो गया है। उनके वीडियोज भी अब सामने आकर तेजी से वायरल होते हैं।
इस वक्त एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन ने ऐश के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग खुश हो गए और मीम्स बनाकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। सूर्यवंशम फिल्म का मजेदार मीम.. 'संस्कार उम्र से बड़े हैं' के साथ अभिषेक की बात की जा रही है।
कैसा है वायरल वीडियो
इस वीडियो को Pallav Palival ने साझा किया है इसमें आप देखेंगे कि आराध्या, ऐश और अभिषेक साथ में हैं और बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान में ऐश्वर्या राय बच्चन के कार में बैठने से पहले अभिषेक बच्चन ने दरवाजा खोला। इस वीडियो को देखकर लोग खुश हो गए और अभिषेक को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन इस दौरान काफी खुश थे और ऐश्वर्या राय भी लगातार मीडिया से बातें कर रहीं थीं। आराध्या के चेहरे की खुशी बता रही थी कि वो मम्मी पापा के साथ कितनी खुश हैं। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आए हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक बच्चन के दरवाजा खोलने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अभिषेक को कैमरामैन की हरकत पता है, कहीं अंदर न घुस जाए।'' एक ने लिखा, ''अरे वाह ये तो ताजा खबर है।'' एक ने लिखा, ''हर चीज इतना बढ़ा के बोलते हो जैसे ताजमहल बनवा दिया हो।'' एक ने लिखा, ''हां तो ऐश्वर्या के लिए दरवाजा खोला है तो क्या हम पर एहसान किया है क्या।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है. .


Click it and Unblock the Notifications











