..................... नेपोटिज्म डिबेट के बीच अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान | Abhishek Bachchan on nepotism debate, met producers and directors to give an opportunity to act - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म बहस के बीच अभिषेक बच्चन का खुलासा- 'कई निर्देशकों से मांगा था काम, किसी ने नहीं दिया'

By Staff

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म को लेकर बड़ा विवाद शुरु हो चुका है। लोगों का मानना है कि फिल्मी परिवार के कलाकारों को आसानी से काम मिल जाता है, भले ही उनमें टैलेंट ना हो। जबकि बाहर से आए टैलेंटेड लोगों को भी काम नहीं दिया जाता है।

इस बहस के बीच अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक पोस्ट में खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन का बेटा होने के बावजूद भी उन्हें अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अभिषेक ने लिखा कि 1998 में मैंने कई निर्माता- निर्देशकों से काम मांगा था, लेकिन किसी ने नहीं दिया।

Abhishek Bachchan

30 जून को अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने वाले हैं। साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' के साथ अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें करियर में कई तरह के उतार चढ़ाव देखने पड़े। कभी अभिताभ बच्चन से तुलना.. तो कभी समकालीन अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ तुलना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X