''मैं अक्षय कुमार या किसी भी और सुपरस्टार से नहीं डरता....''
साजिद- फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 3.. 3 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन भी फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म से जुड़ी कई बातें की। इन्होंने कहा कि कॉमेडी करना काफी मुश्किल होता है। मुझे पर्सनली यह लगता है कि मैं कभी भी एडल्ट कॉमेडी नहीं कर पाउंगा। मुझसे शायद हो ही नहीं पाएगा।
#VeryBad: जब अभिषेक बच्चन ने किया ऐश्वर्या राय को शर्मिंदा.. सबके सामने!
वहीं, जब हाउसफुल 3 में अक्षय कुमार के साथ तुलना की बात पूछी गई तो अभिषेक बच्चन ने कहा- मुझे किसी भी एक्टर से डर नहीं लगता। यदि आप अपने काम पर भरोसा करते हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। रितेश और अक्षय मेरे अच्छे दोस्त हैं। काफी लंबे समय से हम एक दूसरे को जानते हैं.. लिहाजा यहां कोई डर नहीं है।
हम्म.. फिलहाल तो अभिषेक बच्चन को एक हिट फिल्म की दरकार है और हम उम्मीद है करते हैं हाउसफुल 3 के साथ उनकी यह आस भी खत्म हो जाए।
यहां जानें क्यों ब्लॉकबस्टर हो सकती है हाउसफुल 3-


Click it and Unblock the Notifications











