अभिषेक बच्चन ने बताया, लाइमलाइट से कैसे डील करती हैं बेटी आराध्या, ऐश्वर्या राय को दिया क्रेडिट
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या शुरुआत से ही मीडिया की फेवरिट रही हैं। ऐश- अभिषेक के साथ साथ बिग बी भी समय समय पर आराध्या की तस्वीरें शेयर करते हैं और आराध्या के साथ बिताए खास पलों से फैंस को भी रूबरू कराते हैं। लेकिन बच्चन परिवार ने आराध्या को पैपेराजी से दूर ही रखने की कोशिश की है।
हाल ही में जब अभिषेक बच्चन से आराध्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अब वह समझती है कि वह किस तरह के परिवार से आती है।

अभिषेक बच्चन ने कहा कि आराध्या को पैपराजी के सामने आने के लिए ऐश्वर्या ने ट्रेन किया है। इसका पूरा क्रेडिट उन्हें जाता है। आज आराध्या समझती है कि वह किस परिवार से ताल्लुक रखती है। जब वह छोटी थी, तभी से ऐश ने आराध्या की इस बात पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।
बहरहाल, आराध्या अभी बहुत छोटी है और इन दिनों ऑनलाइन अपनी स्कूल की पढ़ाई करने में व्यस्त है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि बेटी से जुड़ा यह विभाग उनकी पत्नी ऐश्वर्या के पास है क्योंकि वह इस काम में बहुत अच्छे नहीं हैं।
अक्षय कुमार को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा सम्मानित, हॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल


Click it and Unblock the Notifications











