आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने पोस्ट की क्यूट तस्वीर, बोले मेरी नन्ही परी...
बच्चन परिवार आज काफी ज्यादा खुश है और आज उनके घर के सबसे प्यारे सदस्य का जन्मदिन है। जी हां हम बात कर रहें है ऐश और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन की जो कि आज अपना 7वां जन्मदिन मना रहीं है। बता दें कि इस मौके पर दादा अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक बच्चन तक ने उनको सोशल मीडिया पर विश किया है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने एक फोटो शेयर की है जो कि लगातार वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।
इसको पोस्ट करते हुए अभिषेक बच्चन लिखतें है कि मेरी राजकुमारी आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां और आप हमारे परिवार की गर्व और खुशी हैं। हम आपके हैप्पी जीवन की कामना करते हैं कि और तुम्हारे चेहरे पर ऐसे ही मुस्कान बनी रहे।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी कुछ बहुत ज्यादा क्यूट आराध्या की तस्वीरें शेयर की हैं और उनको विश किया है। बता दें कि बच्चन परिवार आराध्या के साथ अक्सर नजर आता रहता है और ऐशवर्या राय भी उनको कई तरह के इवेंट में लेकर जाते रहतें हैं।
इसके अलावा खबर है कि आराध्या काफी अच्छी एक्ट्रेस भी हैं क्योंकि उन्होने हाल ही में स्कूल में सीता का रोल प्ले किया था और उनके साथ आमिर खान के बेटे आजाद थे जो कि राम का रोल कर रहे थे। फिलहाल उनके जन्मदिन पर वायरल हो रही इस तस्वीर को आप जरूर देखें।


Click it and Unblock the Notifications