#SHOCK.. खबर आई कि मैं ऐश्वर्या राय को हाथ दिखाकर निकल गया.. गुस्से में!
अभिषेक बच्चन और गुस्सा.. इतना गुस्सा की अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी ख्याल नहीं किया और सबसे सामने इंसल्ट कर दिया। मौका था सरबजीत की प्रीमियर का.. जहां मीडिया के सामने अभिषेक ने ऐश का साथ छोड़ दिया।
बहरहाल, पिछले दिनों यह घटना हुई और इसके साथ ही अभिषेक -ऐश्वर्या के बिगड़ते रिश्तों की खबर आने लगी। लेकिन बता दें, दोनों एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं। और अभिषेक बच्चन ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में मीडिया के सामने पूरी बात रखी।
यह था मुद्दा- अभिषेक बच्चन ने किया ऐश्वर्या राय को शर्मिंदा.. सबके सामने!

अभिषेक ने कहा- वह मेरी पत्नी की फिल्म का प्रीमियर था.. मैं वहां पूरी फैमिली के साथ मौजूद रहा.. ऐश रेड कार्पेट पर थीं और मीडिया उन्हें सोलो पोज देने को कह रहा था..इसीलिए मैंने कहा- अब इनका फोटो लीजिए.. अब मैंने ये कहा और खबर आई कि मैं हाथ दिखा के निकल गया।
अभिषेक ने आगे कहा- फिर मैं और ऐश दिल्ली में एक फंक्शन में हाथ पकड़कर पहुंचे.. तो सबने कहा- अभी देखो कैसे चिपके जा रहे हैं.. उसके बाद मैं हाउसफुल 3 के प्रोमोशन में चला गया। ऐश सरबजीत के फंक्शन में पहुंची.. तो फिर मीडिया में आ गया कि अभिषेक अब ऐश्वर्या के साथ नहीं दिखते..
अभिषेक ने कहा कि इसीलिए वे मीडिया की खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। अभिषेक ने कहा- यदि मैं इन बातों पर ध्यान दूं.. तो मेरा रिश्ता ही नहीं रहेगा। ऐश्वर्या मेरी पत्नी है और मुझे उनपर गर्व है। [यहां देंखे वीडियो- क्यों आया अभिषेक को गुस्सा]


Click it and Unblock the Notifications