अभिषेक बच्चन का जबरदस्त लुक, दमदार वापसी को तैयार

By Shweta K

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म मनमर्जियां का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता है आनंद एल राय। अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म की पहली झलक काफी शानदार थी और अब अभिषेक बच्चन का एक और नया लुक शेयर किया गया है।

अभिषेक बच्चन पगड़ी में इस लुक में काफी अच्छे लग रहे हैं और उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिषेक बच्चन ने खुद इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की। आप भी देखिए अभिषेक बच्चन का ये लुक।

abhishek-bachchan-new-turban-look-from-manmarziyaan

अभिषेक बच्चन इस फिल्म से 2 सालों के बाद परदे पर लौटेंगे। उनके फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही मनमर्जियां में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी साथ में पहली बार नजर आएंगे और उनको भी साथ में देखना काफी दिलचस्प होगा।

आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। अनुराग कश्यप की यह फिल्म 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन जेपी दत्ता की 'पलटन' और सुशांत सिंह राजपूत- जैकलीन की एक्शन फिल्म 'ड्राइव' भी रिलीज हो रही है।

खास बात ये है कि जेपी दत्ता की पलटन छोड़कर अभिषेक बच्चन ने मनमर्जियां साइन की थी। शूटिंग शुरु होने के ठीक कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X