मेरी बेटी पब्लिक फीगर नहीं है, उसपर कमेंट नहीं बर्दाश्त- अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन अपने परिवार को लेकर हमेशा ही काफी सजग और सचेत रहते हैं। कोई भी उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, पिता- अमिताभ बच्चन, मां या बेटी आराध्या बच्चन, किसी को लेकर अगर कुछ भी गलत कहता है तो अभिषेक तुरंत आवाज उठाते हैं। हाल ही में आराध्या बच्चन पर ट्विटर पर किये ये कमेंट के जवाब में अभिषेक ने काफी कठोरता दिखाई जिसके बाद कमेंट करने वाले शख्स ने माफी भी मांगी।
अभिषेक बच्चन ने कहा- "मैं इस कमेंट को पढ़कर दुखी नहीं था, मैं इन सब चीजों का आदि हूं। मैं हमेशा ही ये एटीट्यूड रखता हूं कि अगर आप गर्मी नहीं सह सकते तो किचन से बाहर आ जाइये। अगर आप पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हैं तो आपको अच्छाई और बुराई दोनों को स्वीकार करना होगा। अक्सर ही खुद को लेकर किये गये बुरे व निगेटिव कमेंट्स पढ़कर मैंने खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है।"
"मैं ये भी मानता हूं कि मैं, मेरी पत्नी पब्लिक फीगर हैं, लेकिन मेरी बेटी नहीं। उसे लेकर कुछ भी कहने की एक लिमिट है। उसपर किये गये किसी भी कमेंट को मैं स्वीकार नहीं करुंगा। इसिलए मैंने उस कमेंट को करने वाले शख्स को प्यार से समझाया और मुझे खुशी है कि उसने समझकर उस कमेंट को डिलीट किया व माफी भी मांगी।"


Click it and Unblock the Notifications












