अवॉर्ड फंक्शन में पत्नी ऐश्वर्या को याद कर इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन, बोले- मैं नहीं भूल सकता तुम्हारा त्याग...

बच्चन फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है। या तो कभी घर के मुखिया बिग बी के चर्चे होते हैं कभी बेटे अभिषेक बच्चन के तो कभी आराध्या बच्चन के। बता दें कि हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन था। जिसमें तमाम सितारे एक ही छत के नीचे नजर आए। इस फंक्शन में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली को भी देखा गया था। बच्चन फैमिली ने इस बार अवॉर्ड शो में चार चांद लगा दिए थे क्योंकि इस बार बच्चन परिवार के घर में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड आए थे।
ऐश्वर्या राय को याद कर इमोशनल हुए अभिषेक
जहां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को 'सिने आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अभिषेक बच्चन जैसे ही अवॉर्ड लेने पहुंचें वह इमोशनल हो गए। उन्होंने स्टेज पर जाते ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को याद किया। अभिषेक ने कहा कि 'यह तुम दोनों को डेडिकेट है। इसके बाद अभिषेक बच्चन होस्ट शाहरुख खान से पूछते हैं कि 'तुम हर बार स्पीच कैसे दे लेते हो यह तो कठिन है।' अभिषेक अपनी स्पीच में आगे ऐश्वर्या के लिए कहते हैं कि 'ऐश्वर्या तुम्हारे त्याग की वजह से ही मैं यहां खड़ा हूं। फिल्म पिता और बच्ची पर आधारित है इसलिए मैं अपने पिता अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या को भी डेडिकेट करना चाहता हूं।'
अभिषेक बच्चन की स्पीच सुन लोगों के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि अभिषेक बच्चन के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्लीज कोई इसे आपकी मां और बहन को यह वीडियो भेज दो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे हैरानी है कि फंक्शन में श्वेता और नव्या आए हैं, लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या नहीं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- फाइनली ऐश्वर्या का नाम तो लिया। इस वीडियो को देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications