अभिषेक बच्चन ने बॉडीगार्ड से की बदतमीजी? भड़के लोग बोले- 'बेवजह का हीरो बन रहा है'

abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan misbehaved with the bodyguard- अभिषेक बच्चन इस वक्त एक वीडियो को लेकर ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल अभिषेक को अपने बॉडीगार्ड पर गुस्साते देखा जा सकता है। जिस भाषा में उन्होने बॉडीगार्ड से बात की लोग उसको बदतमीजी कह रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में अभिषेक अपनी वैनिटी से निकले हैं और आगे की तरफ बढ़ते हैं। इस बीच अपनी ड्यूटी करते हुए एक बॉडीगार्ड किसी को सिर्फ एक्सक्यूज मी कह देता है तो अभिषेक बच्चन भड़क जाते हैं। अभिनेता काफी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और बॉडीगार्ड को डांट देते हैं।

किसको बोल रहा है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक बच्चन के साथ दो अंगरक्षक दिख रहे हैं जो कि सामने से लोगों को हटा रहे हैं। इस दौरान एक लड़की खड़ी होती है और बॉडीगार्ड सामने से हटने को लेकर एक्सक्यूज मी बोलता है।

इसी बात पर अभिषेक बच्चन भड़क जाते हैं और कहते हैं, ''किसको एक्सक्यूज मी बोल रहा है?'' इसके बाद लोग अभिषेक बच्चन को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। वीडियो देखने पर साफ समझ में आ रहा है कि बेवजह में अभिषेक बच्चन ने इस गार्ड पर गुस्सा किया। लोग भड़के हुए हैं और उनको ये भाषा पसंद नहीं आई है।

Take a Poll

लोग कर रहे हैं ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अभिषेक आईना दिखाया है। एक ने लिखा, ''वह केवल अपना काम कर रहा था और उसने बहुत विनम्रता से कहा, माफ करें।'' एक ने लिखा, ''कौन थी वो लड़की।''

एक ने लिखा, ''बॉडीगार्ड का एक हाथ पड़ेगा इधर ही गिर जाएगा।'' एक ने लिखा, ''इसके फैंस से ज्यादा भाई के बॉडीगार्ड हैं।'' एक ने लिखा, ''फालतू का हीरो बन रहा है।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या एक्टिंग है।'' एक ने लिखा, ''बॉडी गार्ड ऐसे बनें: जब वी कुछ अच्छा काम करने जाता है, कुछ न कुछ बुरा होता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

FAQs
अभिषेक बच्चन की आखिरी हिट फिल्म कौन सी थी?

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में काफी कम फिल्में दी हैं जो कि हिट या सुपरहिट रही हैं। ज्यादातर मल्टीस्टारर फिल्में ही हिट होती रही है। आखिरी बार उनकी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल 3 जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अभिषेक बच्चन एक शानदार फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि अब उनकी कौन सी फिल्म चलती है। 

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X