जी सिने अवॉर्ड में एंकरिंग करेंगे जूनियर बच्चन अभिषेक

अभिषेक बच्चन ने कहा "मुझे बहुत खुशी है कि मैं जी सिने अवॉर्ड्स का हिस्सा बना हूं। मैं इस अवॉर्ड फंक्शन को अपने भाई समान दोस्त रितेश देशमुख के साथ होस्ट करुंगा। ऑडियंस ने मेरी और रितेश की जोड़ी को फिल्मों में एक साथ बहुत पसंद किया है और मुझे उम्मीद है कि जी सिने अवॉर्ड्स में भी वो हमारी जोड़ी पसंद करेंगे। मैंने और रितेश ने इस शो के लिये काफी मेहनत की है।" करीब 15 साल बाद जी सिने अवॉर्ड्स मुंबई में हो रहे हैं। इससे पहले ये अवॉर्ड फंक्शन दुबई, लंदन, मॉरीशन, मलेशिया, सिंगापुर और मकाउ में हुए थे।
"अभिषेक और मैं पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट कर रहे हैं। ऑडीयंस का मनोरंजन करना एक बहुत बड़ा टास्क है और मुझे उम्मीद हैकि हम दोनों मिलकर ऑडियंस को एंटरटेन कर पाएंगे।" रितेश देशमुख ने ये भी बताया कि इस बार के अवॉर्ड फंक्शन में सुपरस्टार शाहरुख खान, अनु्ष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और आयुष्मान खुराना परफॉर्म करते नज़र आएंगे। रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख जी का पिछले साल ही निधन हुआ था और अपने पिता के निधन के बाद से काफी समय तक रितेश भी मीडिया से काफी दूरी बनाकर रहे। लेकिन इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रितेश अपने पिता के जाने का दुख भुलाकर लोगों को हंसाने की कोशिश करेंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह अपनी फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी से रितेश सभी को हंसने पर मजबुर कर देते थे वैसे ही इस फंक्शन में भी वो सभी को काफी एंटरटेन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











