VIDEO: अभिषेक बच्चन ने खोया आपा, फोटोग्राफर को घूरा फिर झटका हाथ, कैमरे में कैद हुई ये पूरी घटना

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Video Viral: अभिषेक बच्चन वैसे तो पब्लिक एरिया में कम ही नजर आते हैं, लेकिन बीते दिन एक्टर को मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में देखा गया था। इस मौके पर ना सिर्फ अभिषेक बच्चन नजर आए बल्कि उनके साथ उनके पति अमिताभ बच्चन भी दिखे। दोनों को ही जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर देखा गया, लेकिन इसी दौरान अभिषेक बच्चन का एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख उनके फैन्स भी हैरान रह गए हैं।

फोटोग्राफर पर भड़के अभिषेक बच्चन
बता दें कि अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा समेत तमाम हस्तियां मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। मनोज कुमार को उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी थी। इसके बाद सभी लोग जब श्मशान घाट से वापस लौट रहे थे तब पैपराजी जमकर लोगों की तस्वीरें क्लिक करने में लगे थे। इतने में अभिषेक बच्चन आते हैं वह एक पैपराजी को घूरने लगते हैं। इतना ही नहीं जैसे ही पैपराजी उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है वह उसका हाथ झटक देते हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन की आंखों में गुस्सा साफ झलकता है। वह काफी देर तक पैपराजी को घूरते रहे। बता दें कि यह पूरी ही घटना कैमरे में कैद हो गई। और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अभिषेक बच्चन का वीडियो देख यूजर्स के यू्ं आए रिएक्शन
अभिषेक बच्चन के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सही किया अभिषेक बच्चन ने वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-टाइम तो देखो वो किसी इवेंट में नहीं गए हैं जो इतनी तस्वीरें ले रहे हो एक दम रही किया जूनियर बच्चन ने। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-लगता है कि जया बच्चन को कॉपी कर रहे हैं अभिषेक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X