अभिषेक करेंगें लंदन एशियन फिल्म महोत्सव की शुरूआत
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन शुक्रवार को ब्रिटिश हास्य अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल के साथ लंदन एशियन फिल्म महोत्सव की शुरूआत करेंगे।
9 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन टंग्स ऑन फायर द्वारा किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान पूरे लंदन में कई स्थानों पर फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। सूत्र के अनुसार अभिषेक 16 मार्च को महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए लंदन की यात्रा करेंगे। अभिषेक और मीरा स्याल साउथबैंक स्थित ब्रिटिश फिल्म संस्थान, बीएफआई में दीप प्रजवलित कर महोत्सव की शुरूआत करेंगे।
इसके अलावा अभिषेक इस समारोह के प्रेसकॉनफ्रेंस में भी शामिल हो सकते हैं। वह महोत्सव की पहली फिल्म 'माइकल' के शुभारंभ के अवसर पर भी उपस्थित रहेंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका की है। इसी में 18 मार्च को विवादित पाकिस्तानी फिल्म 'बोल' का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान बॉलीवुड के निर्देशक संजय लीला भंसाली 22 मार्च को वेस्टमिंस्टेर विश्वविद्यालय में नरगिस दत्त पर व्याख्यान भी देंगे और अपनी बहुप्रशंसित फिल्में 'ब्लैक' और 'गुजारिश' का प्रदर्शन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications