क्या ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने लगा दी सच्चाई की मुहर? ऐसे किया रिएक्ट!

अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन का तलाक इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। जिस जिस तरीके के वीडियोज और खबरें सामने आती हैं वो लोगों को हैरान कर देती हैं।
लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अभिषेक बच्चन ने भी तलाक की इस खबर पर मुहर लगा दी है। दरअसल तलाक की खबर पर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है और इसके बाद लोगों ने एक नई धारणा बना ली है।
यह इंडियन एक्सप्रेस की इस पोस्ट में लिखा था, "जब प्यार आसान होना बंद हो जाए।" कैप्शन में लिखा है, "तलाक कभी भी किसी के लिए आसान नहीं होता है। कौन हमेशा के लिए खुशी का सपना नहीं देखता है या सड़क पार करते समय बुजुर्ग जोड़ों के उन दिल छू लेने वाले वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता है?
फिर भी, कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं। लेकिन जब लोग अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहने के बाद दशकों तक साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, तो वे इसका सामना कैसे करते हैं?" ये काफी लंबा पोस्ट था और इसमें तलाक के बारे में जिक्र था। इस पोस्ट को अभिषेक बच्चन ने लाइक किया है। जी हां, अपने आप में एक बड़ी बात हैऔर लोग स्तब्ध हैं।
शादी में नजर आया अलगाव
हाल ही में अनंत और राधिका की शादी में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन अलग अलग पहुंते थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ नजर आए थे जबकि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। इस दौरान कपल ने पोज तक साथ नहीं दिए थे। देखने वाली बात होगी आने वाले समय में क्या होगा। फिलहाल दोनों के तलाक को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
वर्कफ्रंट पर अभिषेक बच्चन का नाम फिल्म किंग से जुड़ रहा है। इस फिल्म में सुहाना खान और शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications