अभिषेक बच्चन ने शूटिंग से पहले छोड़ा जॉन अब्राहम का साथ, शुरू कर दी अपनी अलग रीमेक?
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में तमिल थ्रिलर ओत्था सेरुपू 7 के रीमेक खरीदे, फटाफट इसकी शूटिंग शुरू कर दी और शूटिंग के दौरान, चेन्नई में उन्हें चोट भी पहुंच गई जिसके कारण वो अस्तपाल में भर्ती हुए। लेकिन इन सबके पहले जो हुआ वो हम आपको अब बता देते हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले अभिषेक बच्चन ने जॉन अब्राहम की अयप्पनम कोशियम रीमेक छोड़ दी।
जॉन अब्राहम ने कुछ महीनों पहले इस फिल्म के रीमेक राइट्स खरीदे थे और जगन शक्ति इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे जिसकी शूटिंग नवंबर से शुरू होनी थी। लेकिन अभिषेक बच्चन ने फोन कर जॉन अब्राहम को इस फिल्म के बारे में आशंका जताई।

अभिषेक और जॉन आपसी सहमति पर आए और आखिरकार अभिषेक ने ये फिल्म छोड़ दी। हालांकि, जगन शक्ति इस फिल्म को अभी भी समय से यानि कि नवंबर से शुरू करना चाहते हैं और इसलिए फिल्म के लिए दूसरे हीरो की तलाश तेज़ी से शुरू हो चुकी है।

अभिषेक बच्चन - जॉन अब्राहम का साथ
अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम, पहली बार आमने सामने भिड़े थे 2004 में यशराज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम के साथ। इस फिल्म ने जॉन अब्राहम को विलेन होने के बावजूद फिल्म का हीरो बना दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था और धूम सीरीज़ की राह बनाई थी।

शानदार केमिस्ट्री दिखी
बात करें अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की केमिस्ट्री की तो दोनों को आखिरी बार साल 2008 में दोस्ताना में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों के ब्रोमांस और Love- Hate Relationship में डूबी केमिस्ट्री फैन्स को बहुत पसंद आई थी और उनकी कॉमिक टाईमिंग ने उनके करियर की दिशा बदल दी थी।

हेरा फेरी 3 से होनी थी वापसी
इसके बाद अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की कॉमिक टाईमिंग का पूरा इस्तेमाल करने के लिए उन्हें हेरा फेरी 3 के लिए साईन किया गया। फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ, टीज़र लॉन्च हुआ लेकिन इसके बाद फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

दिल जीत रहे हैं अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन पिछली कुछ फिल्मों से अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां द बिग बुल में वो हर्षद मेहता के किरदार में एक असफल कोशिश करते दिखाई दिए वहीं अनुराग बसु की लूडो में उनके किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया।

अपकमिंग फिल्में
अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिषेक बच्चन कहानी के स्पिन ऑफ बॉब बिस्वास में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी तरफ वो दसवीं में गंगा राम चौधरी नाम के एक भ्रष्ट नेता के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इन दोनों ही फिल्मों से उनका करियर एक नई राह पकड़ सकता है।
अगर बात करें अभिषेक बच्चन के अयप्पनम कोशियम रीमेक छोड़ने की तो ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन शूटिंग से पहले ही फिल्म छोड़ चुके हैं। इससे पहले भी जेपी दत्ता की पलटन की शूटिंग शुरू होने से एक या दो दिन पहले अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता को बिना बताए ये फिल्म छोड़ दी थी। जेपी दत्ता को अभिषेक के ये फिल्म छोड़ने की जानकारी, उनके पिता अमिताभ बच्चन ने जेपी दत्ता को दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











