सर्दी में गर्मी का एहसास करायेंगे अभिषेक, करेंगे किंगफिशर कैलेंडर लांच
एक बयान में बताया गया कि अभिषेक, किंगफिशर सुपर मॉडल्स हंट-2014 की छह मॉडलों- निकोल फेरिया, रोचेले राव, शोभिता धुलिपला, सहर बिनियाज, रिकी चटर्जी और हंट की अघोषित विजेता के साथ कैलेंडर के विशेष संस्करण का अनावरण करेंगे। कैलेंडर में इन्हीं मॉडलों की तस्वीरें होंगी।
2003 में किंगफिशर कैलेंडर की शुरुआत से इसके साथ जुड़े जाने माने फोटोग्राफर अतुल कासबेकर भी अनावरण के समय मौजूद होंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के पास स्थित अनंत, मांडवा में होगा।
मालूम हो कि किंगफिशर..कैलेंडर ने ही बॉलीवुड को काफी हॉट माडल्स दिये हैं जिसमें सबसे चर्चित मॉडल पूनम पांडे ही रही हैं। बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर पूनम पांडे का बॉलीवुड में लाने का श्रेय किंगफिशर कैलेंडर को ही जाता है। हॉट और मादक हुस्न वाली किंगफिशर मॉडल्स का लोग और फैशन जगत शिद्दत से इंतजार करता है। देखते हैं कि इस बार लोगों के सामने कौन सा चेहरा आता है जो लोगों को सर्दी में भी गर्मी का एहसास करायेगा।
Must Click: किंगफिशर की हसीन मॉडलों को


Click it and Unblock the Notifications












