अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर दिन में हैप्पी न्यू ईयर रात को पार्टी!

बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन का कल 38वां जन्मदिन था और इस दिन को अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग करते हुए बिताया। लेकिन रात को अभिषेक बच्चन के साथ उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गजों का जमावाड़ा लगा। अभिषेक बच्चन और उनके लगभग सभी बॉलीवुड दोस्त अभिषेक के जन्मदिन की खुशियां मनाने उनके घर पहुंचे। हालांकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन इस पार्टी में नज़र नहीं आए लेकिन शाहरुख खान से लेकर करन जौहर तक ने अभिषेक बच्चन के घर में शिरकत की।

अभिषेक बच्चन जो कि आजकल अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक का मानना है कि वो जिस भी फिल्म की शूटिंग अपने जन्मदिन के दिन करते हैं वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है। इसी के चलते अभिषेक बच्चन ने हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग भी अपने जन्मदिन के चलते पोस्टपोन नहीं की। क्योंकि वो चाहते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करे। जैसे कि पिछले साल रिलीज हुई धूम 3 ने किया। हालांकि धूम 3 की सफलता का पूरा श्रेय आमिर खान को गया लेकिन अभिषेक बच्चन ने अपने हर एक इंटरव्यू के दौरान यही कहा कि फिल्म के हीरो अभिषेक ही हैं। अभिषेक बच्चन को अब हैप्पी न्यू ईयर से काफी उम्मीदें हैं।

अभिषेक बच्चन का 38वां जन्मदिन काफी जोर शोर से मनाया गया। इस पार्टी के दौरान शाहरुख खान, गौरी खान, करन जौहर और भी कई सारे सेलिब्रिटीज नज़र आए। ऐश्वर्या राय भी इस पार्टी के दौरान काफी खूबसूरत नज़र आईं। अभिषेक ने अपने जन्मदिन पर कोई बहुत बड़ी पार्टी नहीं रखी थी। उन्होंने सिर्फ अपने करीबी दोस्तों को ही इस पार्टी में बुलाया था। हैप्पी न्यू ईयर की टीम जरुर इस पार्टी में शामिल हुई लेकिन धूम 3 की टीम से कोई भी सदस्य नज़र नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X