अभिषेक बच्चन एक किताब में लिखते हैं अपने बारे में सारे निगेटिव रिव्यू, इस वजह से उस किताब को रोज़ पढ़ते हैं

अभिषेक बच्चन आजकल अपनी वेब सीरीज़ ब्रीथ का अगला सीज़न प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान, एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपने काम के बारे में और उस काम को मिलने वाली आलोचनाओं के बारे में बात की। अभिषेक बच्चन ने बताया कि वो उनके काम के बारे में लिखा गया हर निगेटिव रिव्यू, एक Scrapbook में रखते हैं और उसे रोज़ पढ़ते हैं।
उन्हें ऐसा करने की सलाह, उनके पिता अमिताभ बच्चन से मिली थी। अभिषेक बच्चन का कहना था, अमिताभ बच्चन ने उन्हें सलाह दी कि लोग तुम्हारी किन कमियों के बारे में बात कर रहे हैं, इसे रोज़ पढ़ो और फिर काम पर जाओ, उन लोगों को ये साबित करने कि या तो तुम्हारे अंदर वो कमियां नहीं हैं या फिर तुम उन्हें दूर करने के लिए मेहनत कर रहे हो।
अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया कि उनके लिए हर निगेटिव रिव्यू ज़रूरी है क्योंकि हर एक व्यक्ति एक दर्शक है और उस दर्शक को क्या नहीं अच्छा लगा ये जानना काफी ज़रूरी है। इसलिए अभिषेक बच्चन ये नहीं छांटते हैं कि कौन सा व्यक्ति निगेटिव रिव्यू दे रहा है। वो हर निगेटिव रिव्यू को खुद पर काम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
इस इंटरव्यू के दौरान, अभिषेक बच्चन ने बताया कि पहले वो अपने शीशे पर इनमें से कुछ कमेंट्स लिखते थे जिससे कि उसे रोज़ देखें। लेकिन अब शीशे पर जगह खत्म हो गई है तो वो एक Scrapbook बना कर रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











