'दि शौकींस' को हिट कराने के लिए अभिषेक-करीना का लिया जा रहा सहारा!

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'द शौकींस' आजकल काफी चर्चा बटोर रही है। यूं तो इस फिल्म में मुख्य किरदार बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार निभा रहे हैं। लेकिन अब इसमें एक और तड़का जोड़ा जा रहा है। जी हां, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘द शौकीन्स' में जूनियर बच्चन कैमियो करने जा रहे हैं।

'दि शौकींस' 80 के दशक में बनी फिल्म शौकीन की रिमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती वाला किरदार निभा रहे हैं। जबकि रति अग्निहोत्री वाली भूमिका लिसा हेडेन निभा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और लिसा हेडेन के अलावा अनुपम खेर, अन्नू कपूर और पीयुष मिश्रा की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। बताया जाता है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कैमियो करने जा रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अभिषेक शर्मा ने कहा कि जब मुझे फिल्म में नए किरदार का ख्याल आया तो सबसे पहले अभिषेक का चेहरा नजर में आया। मैंने सुना था कि अभिषेक में कमाल का सेंस ऑफ हयूमर है। अभिषेक के साथ काम करने का अनुभव कमाल का रहा।

वहीं, खबर यह भी है कि अभिषेक के बाद करीना कपूर भी इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है अभिषेक शर्मा करीना के सीन से काफी प्रभावित है। आपको बता दें, इसके पहले अभिषेक बच्चन और करीना जेपी दत्ता की फिल्म एलओसी कारगिल में साथ दिखे थे। और 11 साल के बाद वे एक बार फिर साथ दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X