..................... Abhishek Bachchan is afraid of Wife Aishwarya Rai Bachchan not Jaya Bachchan said Shweta Bachchan - Hindi Filmibeat

'बीवी से डरते हैं अभिषेक बच्चन..' बहन श्वेता बच्चन ने खोली पोल, ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर किया तगड़ा खुलासा!

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Scared with whom?: बच्चन परिवार में सभी लोग खबरों का हिस्सा रहते हैं। लगभग सभी स्टार हैं और जो नहीं है वो भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सबसे ज्यादा खबरों में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रहते हैं।

लेकिन इस वक्त अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने अभिषेक बच्चन को लेकर बात की थी कि घर में वो कौन है जिससे अभिषेक डरते हैं।

जी हां, वो मां हैं या फिर बीवी.. श्वेता ने जैसे ही ये बात कही थी लोग हैरान हो गए थे। इस दौरान श्वेता बच्चन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में थीं और ये काफी पुरानी बात हो गई है जोकि अब चर्चा में हैं। बता दें कि इस शो में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

मां या बीवी.. किससे डरते हैं अभिषेक बच्चन?

करण जौहर अक्सर अपने शो में इस तरह के पेचीदा सवाल पूछते रहते हैं। उन्होने अभिषेक से पूछा कि आप घर में सबसे ज्यादा किससे डरते हैं। अभिषेक बच्चन इसके पहले मां कहते श्वेता ने तपाक से कहा 'बीवी से।' इसके बाद सभी मुस्कुराने लगे। बता दें कि श्वेता बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो भी अपनी मां की तरह ही काफी मुंहफट हैं और सबकुछ कह डालती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर अक्सर बातें होती है।

हाल ही में विवादों की खबरें...

श्वेता बच्चन का ये वीडियो तो काफी पुराना है लेकिन कुछ महीनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने वाले है। पता चला था कि ऐश ने ससुराल छोड़ दिया है और कहीं दूसरी जगह रहने चली गईं हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बाद में पूरा परिवार एक साथ नजर आया था। अभिषेक और ऐश एक साथ हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इस दौरान ना तो अभिषेक और ना ही ऐश ने तलाक को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X