"पुरानी सोच के हैं पापा शुक्र है ऐश्वर्या ने दी सही सलाह" अभिषेक बच्चन को है पत्नी पर ज्यादा भरोसा

Abhishek Bachchan Investments: अभिनेता Abhishek Bachchan ने हाल ही में बताया कि वे पैसे लगाने और ब्रांड का प्रचार करने के मामले में एक सीधी सी बात मानते हैं जो चीज़ खुद इस्तेमाल करते हैं और जिस पर भरोसा करते हैं, वही चुनते हैं। इस सोच पर उनके पिता Amitabh Bachchan का भी असर है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने इनवेस्टमेंट्स को लेकर बाते की और बताया कि कैसे उनके पिता और पत्नी का राय अलग अलग है।

Abhishek Bachchan

जमीन और सोने में भरोसा

अभिषेक ने कहा कि उनके पिता हमेशा से जमीन में निवेश को सुरक्षित मानते रहे हैं। वही सोच उन्हें भी मिली। उन्होंने रियल एस्टेट में पैसा लगाया है। इसके अलावा वे सोने में भी निवेश करते रहे हैं। उन्होंने मज़ाक में बताया कि जब वे सोना खरीद रहे थे तो उनकी पत्नी ने कहा कि थोड़ा चांदी में भी निवेश करो।

पुरानी सोच के हैं पिता

अभिषेक बच्चन ने कहा कि मेरे पिता रियल स्टेट में यकीन रखने वाले हैं, मुझे लगता है कि पुरानी सोच है कि जमीन है तो सब ठीक है। शुक्र है, मैं थोड़ा सा गोल्ड में इनवेस्ट करता था और मेरी वाइफ ने चांदी की सलाह दी थी। उनका कहना है कि वे ज्यादातर उन्हीं चीज़ों में पैसा लगाते हैं जिन्हें वे खुद इस्तेमाल करते हैं या जिनसे उन्हें लगाव होता है।

वही ब्रांड, जो खुद इस्तेमाल करें

अभिषेक का मानना है कि अभिनेता होने के नाते ब्रांड का प्रचार करना काम का हिस्सा है। लेकिन वे किसी ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करना चाहते जिसे वे खुद इस्तेमाल न करते हों। उन्होंने कहा कि अगर वे किसी चीज़ को खुद न अपनाएं और फिर लोगों से उसे खरीदने को कहें, तो उन्हें यह गलत लगेगा।

सालों से वही पसंद

अभिषेक ने बताया कि वे आज भी ओमेगा की घड़ी पहनते हैं, पहले फोर्ड की कार चलाते थे, उनका आइडिया नंबर अब भी है, वे मोटोरोला फोन इस्तेमाल करते हैं और अमेरिकन एक्सप्रेस का कार्ड रखते हैं। जिन कंपनियों के साथ उन्होंने काम किया, उन्हें उन्होंने अपनी जिंदगी में भी जगह दी।

खेल की दुनिया में भी दांव

फिल्मों के अलावा अभिषेक खेलों में भी निवेश कर चुके हैं। वे Jaipur Pink Panthers के मालिक हैं और Chennaiyin FC के सह-मालिक हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व क्रिकेटर Sachin Tendulkar के साथ मिलकर Vahdam Teas में भी पैसा लगाया है।

कुल मिलाकर, अभिषेक बच्चन का कहना है कि वे वही काम करते हैं जिसमें उन्हें सच्चा भरोसा हो-चाहे बात निवेश की हो या किसी ब्रांड के प्रचार की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X