भरी महफिल में अभिषेक बच्चन की बेइज्जती? ऐश्वर्या राय के पीछे कर दिया खड़ा, चुपचाप चले गए जूनियर बच्चन!
Abhishek Bachchan Insult: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच विवादों का सिलसिला फिलहाल खत्म हो चुका है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ ऐसा हुआ है कि लोग बातें कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि भरी महफिल में अभिषेक बच्चन की बेइज्जती हुई है लेकिन उन्होने इसको जाहिर नहीं होने दिया और चुपचाप निकल गए। इस वीडियो में अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी नजर आ रही है। ये किसी इवेंट का एक पुराना वीडियो है जो कि अचानक वायरल हो रहा है। इस दौरान मंच पर कई लोग नजर आ रहे हैं।
चुपचाप निकल गए अभिषेक
वीडियो में आप देखेंगे कि फोटोशूट होने जा रहा है कि और इसमें कई महिलाएं और पुरुष आगे खड़े हैं। ऐश्वर्या राय और आराध्या को भी आगे वाली लाइन में देखा जा सकता है। लेकिन अचानक अभिषेक बच्चन को देखते हैं तो किसी ने उनको आगे आने के लिए नहीं कहा।
वो ऐश के पीछे खड़े हो जाते हैं। लेकिन जो उनका हाव भाव था वो साफ बता रहा था कि उनको ये सब पसंद नहीं आया है। तस्वीरें क्लिक होती हैं तो वो हंसने लगते हैं लेकिन बाद में बिना कुछ कहे सुने वहां से चले जाते हैं। वीडियो ने सामने आते ही कई सवाल ऐश को लेकर खड़े किए हैं कि आखिर उन्होने अभिषेक को आगे क्यों नहीं किया?
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
अभिषेक बच्चन की इस बेइज्जती को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मां और बेटी बच्चन परिवार से नाखुश हैं।'' एक ने लिखा, ''वह अपनी पत्नी और बेटी का जहरीली प्रवृत्ति वाली जया के खिलाफ बचाव नहीं करता है, इसलिए मां-बेटी उससे नाखुश हैं।'' एक ने लिखा, ''कुछ मर्द इसी लायक होते हैं।'' एक ने लिखा, ''सोने की चाहत में ऐश्वर्या ने हीरा खो दिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि किसी भी स्टार की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











