'बोल बच्चन' की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन घायल

रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिषेक के हाथ में चोट लगी है। अभिषेक के घायल होने पर वहां शोर मच गया। आनन-फानन में शूटिंग रोकनी पड़ी।
खबर ये भी आ रही है कि अभिषेक मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। अब अभिषेक के ठीक होने पर ही फिल्म फिर से शूट होगी। वैसे लोगों का कहना है कि अभिषेक चोटिल जरूर हुए हैं लेकिन घबराने वाली बात नहीं है। रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











