जूनियर बच्चन की उंगली की हड्डी टूटी, परेशान परिवार

लेकिन एक बाऱ फिर से उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी बायें हाथ की उंगली की हड्डी टूट गयी है। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने टि्वटर पर दी है। उन्होंने लोगों के लिए लिखा है कि आपलोगों की दुआओं की जरूरत मुझे इस वक्त है। हो सकता है कि आपकी दुआओं का असर हो जाये और मैं ठीक हो जाऊं।
इससे पहले रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन भी चोटिल हो गये थे। उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। फिलहाल आपको बता दें कि अमिताभ-अभिषेक की हालत देख कर उनकी पत्नियां काफी परेशान हैं।
पूरा देश इस समय बच्चन परिवार के ठीक होने की कामना कर रहा है। और वन इंडिया की टीम भी ऊपर वाले से दुआ कर रही है कि अमिताभ-अभिषेक दोनों ही जल्द से जल्द ठीक हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications











