अभिषेक बच्चन फिर चोटिल, अबकी अंगुली फ्रैक्चर हुई

असल में माथे पर चोट लगने के बावजूद अभिषेक आराम करने के बजाये शूटिंग पर निकल पड़े। फिल्म 'बोल बच्चन' की शूटिंग से लौटते वक्त क्रिकेट की गेंद लगने से हुई। वे कार से होटल जा रहे थे, तभी एक क्रिकेट बॉल उनकी तरफ आयी। उन्होंने अचानक रोकने के प्रयास किये लेकिन उसी में उनकी अंगुली चोटिल हो गई। अभिषेक ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि बायीं अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। अभिषेक के इस ट्वीट से उनके फैन्स में खासी निराशा व्याप्त है। फैन्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
गौरतलब है कि जयपुर में पिछले महीने शूटिंग के दौरान वो होटल के रूम में गिर गये थे, जिस वजह से आंख के ऊपरी हिस्से पर टांके लगे। उधर फिल्म 'डिपार्टमेंट' के दौरान अमिताभ बच्चन चोटिल हुए और उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन चोटिल बॉलीवुड बोल बच्चन bol bachchan bollywood injured


Click it and Unblock the Notifications