एक बार फिर घायल हुए अभिषेक, पीठ में लगी चोट

ट्विटर पर अभिषेक ने लिखा है, जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। व्यायाम करते समय मेरी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।
अभिषेक ने आगे लिखा है कि फिल्म की शूटिंग प्रभावित होने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं और वह समय पर पूरी होगी। हम अप्रैन के अंत में बची हुई शूटिंग करेंगे।
इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म बोल बच्चन के ही सेट पर अभिषेक की आंख के ऊपर चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें छह टांके लगाने पड़े थे। इसके बाद होटल से लौटते समय उनकी अंगुली में भी चोट लग गई थी। लगता है जुनियर बच्चन के लिए चोटों का सिलसिला चल निकला है।


Click it and Unblock the Notifications