कोरोना पॉज़िटिव ऐश्वर्या - आराध्या कैसे बीमारी से लड़ेंगी - अस्पताल से अभिषेक ने दी जानकारी
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन कोरोना पॉज़िटिव हैं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। सेकंड राउंड के के टेस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉज़िटिव निकली हैं। अब अभिषेक ने अस्पताल से जानकारी देते हुए बताया है कि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही क्वारंटीन होंगीं।
Recommended Video
Aishwarya और Aaradhya को Corona होने के बाद Abhishek Bachchan ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये | FilmiBeat
अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा - मेरी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या कोरोना पॉज़िटिव हैं। वो घर पर ही खुद को क्वारंटीन करेंगी। बीएमसी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

अभिषेक ने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि बीएमसी अपना पूरा काम बेहतरीन तरीके से कर रहा है। अभिषेक ने कंफर्म किया कि उनके परिवार के बाकी सदस्यों का टेस्ट निगेटिव है। उन्होंने सबको इतनी प्रार्थनाएं और दुआएं भेजने के लिए धन्यवाद दिया।
More from Filmibeat
corona positive abhishek bachchan aishwarya rai bachchan amitabh bachchan aradhya bachchan कोरोना पॉज़िटिव अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या बच्चन


Click it and Unblock the Notifications











