POSTER: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' की पहली झलक- अजय देवगन ने किया शेयर

अजय देवगन प्रोडक्शन की फिल्म 'द बिग बुल' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज मुख्य किरदारों में हैं। पोस्टर में अभिषेक की झलक है और टैग लाइन दिया गया है- द मैन हू सोल्ड ड्रीम्स तो इंडिया.. फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ ही अजय और अभिषेक की जोड़ी 7 साल पहले बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। इससे पहले दोनों ने साल 2012 में आई रोहित शेट्टी की हिट कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' में काम किया था। बीते सितंबर में अभिषेक ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर शूटिंग की जानकारी दी थी।

The Big Bull

फिल्म का लुक कहीं ना कहीं अभिषेक बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'गुरु' की याद दिला रही है। यहां अभिषेक पर्दे पर हर्षद मेहता स्‍कैम की याद दिलाएंगे जो 1990 और 2000 के बीच हुआ था और इसने पूरे फाइनेंशियल मार्केट को हिलाकर रख दिया था।

इस मामले में हर्षद के खिलाफ कई क्रिमिनल चार्ज लगे थे और उसे चार मामलों में दोषी ठहराया था। उसकी 2001 में 47 की उम्र में मौत हो गई थी। उसे 'बिग बुल' कहा जाता था क्‍योंकि उसने स्‍टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था। अभिषेक जिस हर्षद का रोल निभा रहे हैं, उसे 'स्‍टॉक मार्केट का अमिताभ बच्‍चन' कहा जाता था। इस फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X